{"_id":"5f60385b8ebc3e5aa3555b29","slug":"two-miscreants-arrested-after-an-encounter-with-amberkarnagar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को पैर में लगी गोली
Tue, 15 Sep 2020 11:10 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर की अहिरौली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पहले पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार झलरिया मोड़ के पास सोमवार रात 10:15 बजे करीब अहिरौली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक से आए दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वो भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें ताराखुर्द थाना मालीपुर निवासी एक बदमाश मुनव्वर उर्फ रियाज के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
वह बाइक से गिर पड़ा जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. इसी दौरान एक अन्य बदमाश कल्यानपुर थाना मालीपुर निवासी अनुराग वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता मिल गई। बदमाशों के कब्जे से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।