फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two migrant labourers found corona positive in Bahraich.

बहराइच: हादसे में घायल हुए 31 श्रमिकों में दो कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल स्टॉफ किया गया क्वारंटीन

Mon, 18 May 2020 08:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Two migrant labourers found corona positive in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र से लौट रहे प्रवासी कामगारों से भरी डीसीएम दो दिन पूर्व हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में घायल 31 कामगारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। पहले चरण में 15 कामगारों की रिपोर्ट में दो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उनके इलाज करने में लगे मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर समेत पांच पैरामेडिकल स्टॉफ को क्वारंटीन किया गया है। दोनों कामगारों को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर एक डीसीएम 15 मई को बहराइच के लिए रवाना हुई। डीसीएम बहराइच-लखनऊ मार्ग पर फखरपुर के निकट पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई। एक श्रमिक की मौत हो गई थी। 34 लोग घायल हुए थे। सभी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा था। महाराष्ट्र से आए 31 कामगारों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इनमें 15 कामगारों की रिपोर्ट रविवार की देर रात को आई। इनमें दो श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 निगेटिव आए हैं। 16 श्रमिकों की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। दो श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज करने वाले प्रोफेसर डॉ. विकास सिंह, इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. शरीफ खान, वार्ड ब्वॉय अशोक कुमार समेत पांच स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज कराया जा रहा है। चिकित्सकों व श्रमिकों से मिलने वाले अन्य लोगों की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि 16 कामगारों की रिपोर्ट अभी आनी है। इनकी रिपोर्ट देर शाम या दूसरे दिन आ सकती है।

संपर्क में आए अधिकारी भी हो सकते क्वारंटीन

फखरपुर में हादसा होने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्रमिकों का हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा के साथ एडीएम जयचंद्र पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश व सीओ सिटी टीएन दूबे भी गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिसकर्मी भी क्वारंटीन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed