{"_id":"68167da005d5de8cfb068bbd","slug":"two-lives-were-lost-in-a-blazing-fire-in-a-food-factory-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1186522-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फूड फैक्टरी में धधकती आग में बुझ गईं दो जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फूड फैक्टरी में धधकती आग में बुझ गईं दो जिंदगियां
Sun, 04 May 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर की फैक्टरी में लगी आग।
लखनऊ। सरोजनीनगर में अमौसी स्टेशन रोड स्थित गंगानगर में शनिवार को फूड फैक्टरी में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था। मालिक अखिलेश और कर्मचारी अबरार बाहर बैठे थे। कुछ कर्मचारी अंदर थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। इस बीच अखिलेश और अबरार आग बुझाने के इरादे से फैक्टरी के अंदर चले गए। धुएं और लपटों में फंसकर दोनों की मौत हो गई।
एडीसीपी दक्षिणी अमित कुमावत के अनुसार अभी तक की छानबीन पता चला है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी ओवन में पड़ने वाले तेल में गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरी फैक्टरी धुएं से भर गई। मौके पर दो दमकल की गाड़ियां सबसे पहले पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर मदद के लिए और गाड़ियों को बुलाया गया। धुआं इतना ज्यादा था कि अंदर कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा था।
मंजर ऐसा कि जीवनभर भूल न सकेंगे ऋतिक
फैक्टरी मालिक अखिलेश के बेटे ऋतिक ने बताया कि आग का ऐसा भयावह मंजर जीवनभर नहीं भूल सकेंगे। पिता की मौत उन्हें नश्तर की तरह चुभती रहेगी। फैक्टरी में फंसे पिता की सूचना जब उन्होंने मां पुष्पा को दी तो वह गश खाकर गिर पड़ीं। छोटी बहन प्रियंका ने किसी तरह मां को संभाला। आनन-फानन पत्नी व पड़ोसी लोकबंधु पहुंचे। अखिलेश के पिता सवदंतीराम भी खुद को रोक न सके। पड़ोसियों ने उन्हें दिलासा दिलाया।