{"_id":"481dfe1ff8ab1ccd1568777ce76cf32c","slug":"two-lane-highway-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने किया वादा, दो लेन होगा हर राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने किया वादा, दो लेन होगा हर राजमार्ग
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अपने सभी राजमार्गों को अगले तीन वर्षों में दो लेन करने जा रही है। प्रदेश में कुल 83 राजमार्ग हैं जिनकी लंबाई 7500 किलोमीटर है।
विज्ञापन
इनमें 1371 किलोमीटर राजमार्ग दो लेन यानी सात मीटर से कम चौड़े हैं। सरकार अब इन्हें चौड़ा करने जा रही है। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार सबसे पहले दो लेन से कम चौड़े वाले मार्गों को ही चौड़ा करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक 669 किलोमीटर राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत हो चुके हैं। यह सभी राजमार्ग अगले वित्तीय वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे।
शिवपाल ने बताया कि शेष बचे 702 किलोमीटर लंबाई में से 264 किलोमीटर राजमार्ग उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी (उपशा) पीपीपी मॉडल पर बनवाएगा।
इसके अलावा बचे 438 किलोमीटर लंबे राजमार्ग अगले तीन वर्षों में राज्य सरकार अपने विभागीय संसाधनों से बनवाएगी।