फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two lakh electricity consumers will get relief

Lucknow News: दो लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two lakh electricity consumers will get relief
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इस फैसले से राजधानी के दो लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल जाएगी। खास बात है कि इनके प्रीपेड मीटर अपने आप पोस्टपेड में बदल जाएंगे। इसके लिए न तो आवेदन करने की जरूरत है और न कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर से जुड़े हैं। ये एक क्लिक पर पोस्टपेड मोड में बदल जाएंगे। हर महीने की एक से 10 तारीख के बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल पर उपभोग की रीडिंग के साथ बिल का मेसेज आएगा। अब कर्मचारी बिल की पर्ची निकालने घरों में नहीं पहुंचेंगे। मई के बिल का मेसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एक से 10 जून के बीच पहुंचेगा, जिसे 15 दिन में जमा करना होगा।
विज्ञापन






बिल न भरने पर एक क्लिक पर कटेगी बिजली

स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड में काम करेंगे, लेकिन इसका बिल न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों के लिए मुसीबत भी होगी। उनकी बिजली एक क्लिक पर कटेगी और बिल जमा करने पर ही चालू होगी। अभी तक पोस्टपेड मोड में बिजली खर्च करके बड़े बकायेदार बिल नहीं जमा करते थे। वहीं, जब लाइनमैन व कर्मचारी कनेक्शन काटने जाते तो उनसे अभद्रता होती थी। इन पर कई बार पैसे मांगने के आरोप भी लगते थे। अब सारा झंझट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कैंप में जमा कर सकेंगे बकाया बिल

पिछले माह तक बकाया बिल उपभोक्ता किस्तों में जमा कर सकेंगे। बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए मई और जून में कैंप लगेंगे। जल्द ही इनका शेड्यूल जारी होगा।



सात हजार आवेदकों को मिलेंगे कनेक्शन

राजधानी के सभी जोनों में सात हजार से अधिक बिजली कनेक्शन के आवेदन हैं। अधिकारियों को इनकी सत्यापन रिपोर्ट जल्द देने के लिए कहा गया है। इन उपभोक्ताओं के परिसर में अब पोस्टपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं का बैलेंस पोस्टपेड में बदलने पर उनके नए मीटर में जोड़ दिया जाएगा।




उपभोक्ताओं की शिकायत पर होगी कार्रवाई

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी है तो वे हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यदि शिकायतों का फर्जी निस्तारण होता है तो कठोर कार्रवाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाएगा।



कोट........

उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलवाने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। मीटर अपने आप पोस्टपेड मोड में काम करने लगेंगे।

- वीपी सिंह, मुख्य अभियंता, जानकीपुरम क्षेत्र, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed