फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two ladies and a girl trapped in lift in hazratganj lucknow

लखनऊ की मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्ट में बच्ची समेत फंसी दो महिलाएं

Mon, 09 Jan 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jan 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
two ladies and a girl trapped in lift in hazratganj lucknow
ल‌िफ्ट चलाने के ल‌िए पावर बैकअप तक नहीं - फोटो : amar ujala

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्ट शुक्रवार की शाम को बिजली गुल होने से बंद हो गई। इस दौरान लिफ्ट में दो महिलाएं और एक नौ साल की बच्ची फंस गए। पावर बैकअप न होने से लिफ्ट बीच में ही रुक गई थी।

विज्ञापन


100 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। शुक्रवार की शाम विभूतिखंड के मंत्री निवास कॉलोनी में रहने वाले शैफाली कौल अपनी नौ साल की बेटी आन्या और सहेली सहेली पूर्णिमा त्रिपाठी के साथ हजरतगंज शापिंग के लिए आई थीं।
विज्ञापन


यहां आने पर उन्होंने अपनी कार हजरतगंज मल्टीलेवल के तीसरे तल पर पार्क की थी। वहां से नीचे आने के लिए वह लिफ्ट से नीचे आने लगीं और इसी बीच अचानक लाइट चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर बैकअप से भी लिफ्ट नहीं चली। लिफ्ट बंद होने से वे तीनों घबरा गईं और किसी तरह से 100 नंबर पर फोन किया। सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस को आधा घंटा उस लिफ्ट का पता करने में लग गया, जिसमें महिलाएं और बच्ची फंसी थीं।


हड़बड़ी में दूसरी लिफ्ट खोली जाने लगी। अंदर फंसी महिलाओं ने देर होने पर घबराहट में चीखना शुरू किया। शोर सुनकर पुलिस और अन्य लोग लिफ्ट तक पहुंच पाए।

फिर जेनरेटर से लिफ्ट चलाई गई। इतनी देर तक अंदर फंसी महिलाएं मारे डर के कांप रही थीं। इस बारे में एलडीए की जनसम्पर्क अधिकारी भावना सिंह का कहना है कि जानकारी के बाद लिफ्ट को खुलवाया गया और महिलाएं थोड़ी देर में ही सुरिक्षत बाहर निकल आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed