फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two killed, one seriously injured in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 18 Aug 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one seriously injured in road accidents
लखनऊ।
विज्ञापन

माल-भरावन मार्ग पर सालेहनगर नौबस्ता के पास तेज रफ्तार डीसीएम सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे माल के नबीपनाह निवासी किसान मैकू लाल रावत की मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बृहस्पतिवार रात विभूतिखंड में हुई दुर्घटना में चिनहट के मटियारी निवासी सिक्योरिटी गार्ड बबलू कुमार चौहान (60) की जान चली गई।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद नवाब अहमद के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मैकू (47) बिना हेलमेट बाइक से पत्नी मीरा के साथ हरदोई के अतरौली जा रहे थे, तभी रास्ते में डीसीएम उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दंपती छिटक कर दूर जा गिरा। आरोपी चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मैकू को मृत घोषित कर दिया। पत्नी मीरा को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मटियारी के बबलू कुमार लोहिया अस्पताल में गार्ड थे। बेटे सुधांशु ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे पिता ऑटो से घर आ रहे थे। रास्ते में विभूति खंड के शहीद पथ सर्विस लेन के पास तेज रफ्तार कार ऑटो से टकरा गई। ऑटो पलटने पिछली सीट में बैठे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मामूली चोटिल ऑटो चालक पिता को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

लखनऊ। मोहनलालगंज के कनकहा में नौ अगस्त को सड़क हादसे में घायल रायबरेली के बछरावां बगाही निवासी अंकित (20) की शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकित के भाई बबलू के मुताबिक भाई बाइक से बिना हेलमेट मोहनलालगंज के कामखेड़ा नाना के घर जा रहा था, तभी उसकी बाइक से मोटरसाइकिल टकरा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed