फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two killed due to current shock, one serious in bahraich of UP

यूपी: भारी बारिश के बीच ट्रांसफार्मर से घर में उतरा करंट, चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर

Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two killed due to current shock, one serious in bahraich of UP
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बहराइच में मंगलवार को पूरे तराई क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। बिजली विभाग के गैर जिम्मेदार रवैया के कारण घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से हाई टेंशन लाइन में करंट उतर आया। 
विज्ञापन


करंट लगने से मिहींपुरवा कस्बे निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को मोतीपुर थाना इलाके के ग्राम मिहींपुरवा के चिकमंडी मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय इलियास पुत्र कादिर परिजनों के साथ अपने घर में बैठे थे। 
विज्ञापन


लगभग 11:30 बजे बारिश के दौरान वह अपने घर के आंगन में लगे नल पर पानी लेने पहुंचे, इसी दौरान घर के पास लगे ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन के कारण घर में उतरे करंट की चपेट में आ गए। वहीं, ससुर को करंट लगा देख उन्हें बचाने दौड़ी 30 वर्षीय बहू साकरुन पत्नी इश्तियाक और 35 वर्षीय लड़के मोनू पुत्र इलियास भी करंट की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुन दौड़े आस-पड़ोस के लोगों ने बांस के लट्ठे के सहारे से तीनों लोगों को करंट की चपेट से दूर किया। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को गंभीर अवस्था में  प्राथमिक उपचार के लिए  पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। 
 

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इलियास पुत्र कादिर व उनकी बहू शाकरुन पत्नी इश्तियाक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मोतीपुर थानाध्यक्ष जय नारायण शुक्ला व मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार मिश्र ने मृतकों के शवों का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed