{"_id":"59a5c3794f1c1bff268b4692","slug":"two-kids-died-after-getting-drown-in-a-pond-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी मोहल्ले में स्थित तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की मंगलवार को डूबने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी मोहल्ला वार्ड नंबर एक निवासी अमित कुमार सरोज (6) पुत्र स्व. बब्लू व शिव सरोज (7) पुत्र राजू सरोज मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलने के दौरान दोनों बच्चे मोहल्ले के बाहर स्थित एक तालाब में नहाने लगे।
विज्ञापन
नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में जाकर डूब गए। कुछ दूर पर मवेशी चराने गए चरवाहों ने बच्चों को डूबते देखा। चरवाहों के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिव को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।