{"_id":"658c76bc695ecfd70102346a","slug":"two-including-young-man-died-in-accidents-raebareli-news-c-101-1-slko1031-8564-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसों में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसों में युवक समेत दो की मौत
Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में एक युवक व ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया।
बछरावां के बन्नावां गांव निवासी सौरभ (26) पुत्र संजय ट्रैक्टर चलाता था। सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर से लखनऊ-प्रयागराज हाईवे होते हुए बछरावां की ओर आ रहा था। लालगंज रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर आगे चल रहे हाइड्रा के पिछले हिस्से से टकरा गया।
टक्कर से सौरभ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। राहगीरों कि सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक गणनायक पांडेय ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक छिवलहा गांव निवासी अखिल सिंह (27) पुत्र शिवनारायण सिंह बाइक से अपने साथी आदित्य मिश्रा (25) पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी हमीरगांव बाइक से रेल कोच फैक्टरी लालगंज जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे सराय बैरिया खेड़ा चौराहे से 100 मीटर आगे पहुंची तो सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां अखिल सिंह की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
उधर,मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव के पास ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार परिवार बाल-बाल बच गया। चालक बीच सड़क में ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस कार सवार लोगों के नाम पते की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने ट्रक बाहर कराकर आवागमन बहाल कराया।
मवेशी को बचाने में पलटा ट्रक, चालक जख्मी रायबरेली से मंगलवार की रात प्लाई पत्ता लादकर ट्रक चालक लवकुश यादव निवासी मतीनगंज सतना के लिए जा रहा था। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जैसे ही लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर झिम सिंह का पुरवा के मोड़ के पास पहुंचा छुट्टा मवेशी अचानक सामने आ गया। मवेशी को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। चालक लवकुश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि क्लीनर धीरेंद्र सिंह निवासी रईयापुर बाल-बाल बच गया।