{"_id":"6739025b57b689df2703ac69","slug":"two-hindi-scholars-received-sahitya-shiromani-award-raebareli-news-c-101-1-slko1034-122615-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो हिंदी विद्वानों को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो हिंदी विद्वानों को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान
Sun, 17 Nov 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के दो हिंदी विद्वानों को नई दिल्ली में साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इनमें डॉ. चंपा श्रीवास्तव सृजनधर्मिता और डॉ. सतलाल को भाषा और सांस्कृतिक सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए। साहित्य अकादमी के ऑडीटोरियम में शनिवार को आयोजित समारोह में दोनों विद्वान सम्मानित हुए।
डॉ. हरि सिंह पाल और पंजाबी अकादमी की उपाध्यक्ष गुरुशरण कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं। अध्यक्षता डॉ. रामशरण गौड़ और संचालन डॉ. रेशमा मुखर्जी ने किया। डॉ. अमर सिंह वधान के संयोजन में हुए समारोह में डॉ. चंपा श्रीवास्तव और डॉ. संतलाल को मंचासीन अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, शॉल, स्मृति चिह्न और भेंट स्वरूप पुस्तकें प्रदान कीं। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पलता तनेजा रहीं।
डॉ. संतलाल के मुताबिक, समारोह में रजनी सिंह रचनावली के छह खंडों का विमोचन भी किया गया, जिसका संपादन डॉ. अमर सिंह वधान ने किया है। यह आयोजन उच्चतर शिक्षा और शोध केंद्र चंडीगढ़ के तत्वावधान में किया गया। समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ ही विदेशों से आए साहित्यकारों ने भी हिस्सा लिया।