फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two girls of Lucknow were also converted, case related to Kanpur and Gorakhpur also

लखनऊ की दो लड़कियों का भी कराया गया धर्मांतरण, कानपुर और गोरखपुर से भी जुड़ा मामला 

Thu, 24 Jun 2021 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Jun 2021 01:07 PM IST
सार

एटीएस की रिमांड पर आए धर्मांतरण का गिरोह चलाने वाले उमर गौतम व जहांगीर आलम ने अपने कारनामों के राज उगलने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Two girls of Lucknow were also converted, case related to Kanpur and Gorakhpur also
मुफ्ती जहांगीर आलम और उमर गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटीएस की रिमांड पर आए धर्मांतरण का गिरोह चलाने वाले उमर गौतम व जहांगीर आलम ने अपने कारनामों के राज उगलने शुरू कर दिए हैं। जांच एजेंसी ने पाया है कि उमर की संस्था इस्लामिक दावा सेंटर की मदद से लखनऊ की दो लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था। इनकी पहचान अलीगंज की फातिमा फारूख व तेलीबाग क्षेत्र की कनीज फातिमा के रूप में हुई। हालांकि, एटीएस उमर की हर जानकारी को सत्यापित करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो में उमर दावा कर रहा है कि वह 18 बार इंग्लैंड, चार बार अमेरिका और कई देशों की यात्राएं कर चुका है। कहा रहा है कि वह कैसे मुस्लिम बना अगर इतिहास बताएगा तो तीन चार घंटे लग जाएंगे। एक वीडियो में कह रहा है कि इस्लामिक दावा सेंटर ने एक हजार से अधिक लोगों के लीगल डॉक्यूमेंट तैयार कराए हैं। वीडियो में कानपुर की छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की परास्नातक की छात्रा सुप्रिया को तीन साल पहले आयशा बनाने और गोरखपुर के एक व्यक्ति के इस्लाम कुबूलने का जिक्र है। उमर ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन देने की बात कही है। इसमें कहा गया है कि सेंटर ऐसे लोगों की मदद करता है जिन्होंने दीन कुबूल किया है। सेंटर में पोलैंड, पुर्तगाल, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका और इंग्लैंड से आकर लोगों ने कानूनी सहायता ली है। 
विज्ञापन


फंडिंग के बारे में भी की पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि एटीएस ने आरोपियों से सेंटर को मिलने वाली फंडिंग के बारे में भी पूछताछ की है। उमर ने कई अलग-अलग जगहों से चंदे के रूप में पैसे आने की बात कुबूल की है। खातों की डिटेल एटीएस ने बैंकों से भी मांगी है। पैसे आईएसआई की ओर से भेजे गए या नहीं इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं पूछताछ
उधर, उमर और जहांगीर आलम से पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसियां भी एटीएस मुख्यालय पहुंच गई हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों को जल्द दिल्ली और नोएडा ले जाकर मौके पर तलाशी ली जाएगी जिसमें धर्मांतरण से जुड़े और दस्तावेज मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed