फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends found dead on the banks of Gomti, one dead, the other critical

Lucknow News: गोमती किनारे मरणासन्न मिले दो दोस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 28 Nov 2024 05:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Two friends found dead on the banks of Gomti, one dead, the other critical
लखनऊ। मड़ियांव में गोमती नदी के पास बुधवार शाम दो युवक मरणासन्न हालत में पड़े मिले। दोनों बुधवार शाम को साथ में निकले थे। परिजन दोनों को ट्राॅमा सेंटर लेकर गए, वहां एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजन ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मड़ियांव स्थित पुराना दाउदनगर निवासी बजरंगी (29) मजदूरी करते थे। उनके पिता रज्जन ने बताया कि बेटा बुधवार को काम से घर लौटा और दोपहर तीन बजे गांव के ही दोस्त मनीष के साथ निकला था। शाम को उसने फोन कर कहा कि तबीयत बहुत खराब है। रज्जन ने अपने दूसरे बेटे बलराम और गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण दोनों की तलाश करते घैला पुल के पास पहुंचे, वहां बजरंगी व मनीष खेत के किनारे बेसुध मिले। दोनों को ट्रॉमा ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत घोषित कर दिया। मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

खेत में दोनों ने पी थी शराब

रज्जन के अनुसार, छानबीन में पता चला कि खेत के किनारे बजरंगी और मनीष ने शराब पी थी। इसी के बाद हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि मनीष के होश में आने के बाद उससे पूछताछ करने पर पूरा मामला स्पष्ट होगा। बजरंगी की मां कमला ने जांच की मांग की है। आरोप है कि उनके बेटे को शराब में कुछ मिलाकर दिया गया होगा, जिससे उसकी जान चली गई। बजरंगी की पत्नी निशा ने तीन साल पहले फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि प्रथमदृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से बजरंगी की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मनीष के होश में आने पर उससे पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article