फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two friends died in accident

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
two friends died in accident
लखनऊ। मोहनलालगंज के भक्खाखेड़ा में अंधे मोड़ पर शनिवार को कंटेनर से कुचलकर बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

मोहनलालगंज पुलिस के मुताबिक, बिन्दौआ गांव निवासी रघुनंदन का पुत्र आनंद कुमार उर्फ राजा (20) शनिवार शाम को अपने दोस्त मनीष उर्फ खुन्नू (17) पुत्र मनोधी के साथ घूमने निकला था। दोनों दोस्त मोहनलालगंज कस्बा पहुंचे और वहां राजा ने अपने एक अन्य दोस्त से बुलेट मोटरसाइकिल मांगी। इसके बाद दोनों दोस्त बुलेट से भक्खाखेड़ा गांव जा रहे थे। भक्खाखेड़ा गांव के पास अंधे मोड़ पर बुलेट मोड़ते ही अतरौली की ओर से आ रहे कंटेनर ने उसमें टक्कर मार दी। कंटेनर बुलेट पर चढ़ने से राजा व खुन्नू कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पकड़ा गया चालक संदीप कुमार सिंह, बिहार का रहने वाला है। कंटेनर कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को तड़पते देख बेहोश हो गया पिता
दुर्घटना होने के समय ही राजा के पिता रघुनंदन भी उधर से गुजर रहे थे। भीड़ देख वह मौके पर पहुंचे तो कंटेनर के नीचे दबे खून से लथपथ अपने बेटे राजा को देख चीख पड़े और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। राजा के परिवार में पिता रघुनंदन के अलावा भाई मोहित, तीन बहनें व मां रामसखी हैं। जबकि मनीष के परिवार में माता-पिता के अलावा भाई रोहित, सोनू, राहुल और बहन मालती व विद्यावती हैं। दोनों के परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं लोगों ने बताया कि मऊ गांव के पास भक्खाखेड़ा में तीव्र मोड़ पर कोई मार्किंग या स्पीड ब्रेकर न होने के चलते आए दिन हादसे होते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होने के बावजूद एहतियातन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
------------------------------------
पारा में बाइक सवार की जान गई
लखनऊ। काकोरी के अजमत नगर का रहने वाला उदय सिंह (35) आलमबाग में एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी पारा में कुल्हड़ कट्टा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल उदय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उदय के परिवार में पत्नी सुनीता व दो बच्चे हैं। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
लखनऊ। मूल रूप से कानपुर के लाल बंगला चकेरी का रहने वाला राजा बाबू सोनी (32) लखनऊ में ठाकुरगंज के कैम्पवेल रोड पर रहकर टेंपो चलाता था। शुक्रवार दोपहर वह बंथरा के बनी से लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। राजा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई जितेंद्र ने बताया कि राजा के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और बेटी गुन्नू है। ये दोनों सीतापुर के सिधौली में रहती हैं।

वाहन की टक्कर से अधेड़ ने दम तोड़ा
लखनऊ। संतकबीरनगर के थाना खलीलाबाद के गौसपुर गांव के रहने वाले सुग्रीव चौरसिया (52) को तेलीबाग में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुग्रीव को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुग्रीव के पिता इंद्र्रजीत ने पीजीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed