{"_id":"5f8f011bcc3b95530c249672","slug":"two-flyovers-inaugrated-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को दो फ्लाईओवर की सौगात, पांच गुना तक बचेगा समय, रक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को दो फ्लाईओवर की सौगात, पांच गुना तक बचेगा समय, रक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
Tue, 20 Oct 2020 08:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
ट्रैफिक जाम के कारण हुसैनगंज से डीएवी तक करीब डेढ़ किलोमीटर के सफर में पहले जहां पांच से दस मिनट लग जाते थे अब वही सफर महज डेढ़ से दो मिनट में फर्राटा भरते हुए पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी तक का भी सफर अब आसानी से एक से डेढ़ मिनट में पूरा हो जाएगा। जाम के झाम से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए बनाए दोनों नए पुलों का लोर्कापण मंगलवार की शाम कर दिया गया। इसके साथ आवागमन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में पुलों का लोकार्पण किया। इस दौरान पांच कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ जुड़े।
विज्ञापन
वहीं, वास्तिवक तौर पर हुसैनगंज से डीएवी कॉलेज तक के पुल का लोर्कापण बटन दबाकर कानून मंत्री बृजेश पाठक और सांसद पुत्र नीरज सिंह ने किया। दूसरी ओर हैदरगंज तिराहे से मीना बेकरी वाले पुल का लोकार्पण फीता काटकर महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। इस मौके उनके साथ विधायक सुरेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।