फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two farmers murdered in a village of kadipur Sultanpur.

Sultanpur: सिंचाई कर रहे दो किसानों की गोली मारकर हत्या, गांव में कई थानों की फोर्स लगाई गई

Tue, 04 Jul 2023 10:09 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव में किसी भी बवाल से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
Two farmers murdered in a village of kadipur Sultanpur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मरूई कृष्णदासपुर मे बीती देर रात खेत की सिंचाई कर रहे दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी सोमेन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


मरूई कृष्णदासपुर गांव के ही खेत की सिंचाई कर रहे किसान धर्मराज मौर्य एवं विजय कुमार राजभर  गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अखंड नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली में इसी सप्ताह तय होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, सात जुलाई से तीन चरणों में होगी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़े चौधरी के बिना पहला लोस चुनाव, जयंत के कदम पर टिकीं सबकी निगाहें, सत्ता की नाव में होंगे सवार या...


घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अखंडनगर, क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित है। किसी भी बवाल की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने कई थानों की पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया है। 

घटना का कारण पुलिस जमीनी रंजिश बता रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। सीओ कादीपुर शिवम मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया भूमि विवाद सामने आ रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed