{"_id":"5b026d2d4f1c1b5a798b55b6","slug":"two-excise-inspector-and-three-others-suspended-in-kanpur-poisonous-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले में दो आबकारी निरीक्षक समेत पांच निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले में दो आबकारी निरीक्षक समेत पांच निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 May 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जहरीली शराब से 14 लोगों की मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के आदेश पर कानपुर नगर और देहात के दो आबकारी निरीक्षक समेत 5 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कानपुर नगर के आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार एवं प्रधान आबाकीर सिपाही रामप्रकाश दीक्षित, कानपुर देहात के आबकारी निरीक्षक नंद कुमार मिश्रा, प्रधान आबकारी सिपाही अनिल दोहरे और निलेश कुमार शामिल हैं।
बता दें कि सरकारी ठेके की देशी शराब पीने से शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को मौत का आंकड़ा 14 पहुंच गया जबकि 28 की हालत गंभीर बनी है। सभी का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। चपेट में आए लोगों में से कुछ को दिखाई देना बंद हो गया है।
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि देशी दारू की दुकान से जहरीली शराब बिकवाने में सपा के पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा था कि देशी शराब की दुकान की आड़ में जहरीली शराब बेचने के पीछे बड़ा षडयंत्र है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।