{"_id":"5b6b196c4f1c1bb24b8b77d4","slug":"two-engineers-suspended-in-building-collapse-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में इमारत ढहने के मामले में दो इंजीनियर निलंबित, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में इमारत ढहने के मामले में दो इंजीनियर निलंबित, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में अवैध रूप से ढही एक इमारत मामले में दो अभियंताओं पर गाज गिरी है। सहायक अभियंता निशान्त कुमार व अवर अभियंता रामेश्वर प्रसाद शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, करीब एक दर्जन कर्मचारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
मामले पर प्रमुख सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। 22 जुलाई को गाजियाबाद के मिसलगढ़ी के आकाश नगर में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। जिस पर जांच के बाद बनी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 22 जुलाई को इमारत ढहने के हादसे के बाद हड़कंप मच गया था क्योंकि इसके पहले भी 10 जुलाई को गाजियाबाद में एक इमारत जमींदोज हो गई थी।
विज्ञापन