फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two employees trapped in elevator of CMO office for an hour

Lucknow News: सीएमओ कार्यालय की लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे दो कर्मचारी

Fri, 28 Mar 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two employees trapped in elevator of CMO office for an hour

विज्ञापन
लखनऊ। सीएमओ कार्यालय की लिफ्ट में बृहस्पतिवार को दो कर्मचारी एक घंटे तक फंसे रहे। स्वास्थ्य भवन की टेक्निकल टीम मशक्कत के बाद इसका दरवाजा खोल सकी।



जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे के करीब दो कर्मचारी दूसरे तल से ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट से आ रहे थे। नीचे पहुंचने पर लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारी पुष्पेंद्र व अन्य ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हुए। थोड़ी देर बाद उन्होंने सहकर्मियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने भी लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास किया। इसके बाद पहुंची स्वास्थ्य भवन की टेक्निकल टीम ने दरवाजा खोलकर दोनों को निकाला।


पूर्व सीएमओ भी आधे घंटे फंसे रहे थे

इस लिफ्ट की मरम्मत का काम सालों से नहीं हुआ है। ऐसे में यह आए दिन खराब हो जाती है। बीते साल तात्कालीन सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल भी इसी लिफ्ट में फंसे थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें निकाला जा सका था। इस दौरान लिफ्ट का फैन भी बंद हो जाने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed