फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two doctors dismissed for continuous absence from duty, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak gave orders

UP News : ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को दिए आदेश

Wed, 23 Aug 2023 04:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Aug 2023 04:40 AM IST
सार

औरैया के घसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. जितेंद्र सिंह और राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर तैनात डॉ. सुरेश सिंह लंबे समय से ड्यूटी में गायब हैं। इस संबंध में बार-बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। 

विज्ञापन
Two doctors dismissed for continuous absence from duty, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak gave orders
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने वाले एक डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है। औरैया के घसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. जितेंद्र सिंह लंबे समय से ड्यूटी में गायब हैं। इस संबंध में बार-बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। मामले की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. जितेंद्र को बर्खास्त करने के निर्देश दिया। इस पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन


उधर, राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर तैनात डॉ. सुरेश सिंह को कई बार विभाग द्वारा चेतावनी देने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। इन्हें भी उप मुख्यमंत्री के आदेश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


तैयार हो रही सूची
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम कानून सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी पर लागू होंगे। इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टर व कर्मचारियों को तलाशा जा रहा है जो लंबे समय से गैरहाजिर हैं। पत्राचार का जवाब तक देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed