फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two doctor and one nurse infected with corona virus

दो डॉक्टर व एक नर्स समेत चार कोरोना की चपेट में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
two doctor and one nurse infected with corona virus
लखनऊ। राजधानी में दो डॉक्टर व एक नर्स सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर और नर्स हरदोई रोड स्थित चरक हॉस्पिटल के हैं और यहां भर्ती हुए मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आ गए। डॉक्टरों व नर्स को डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। अस्पताल को बंद कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं निजी अस्पताल से एसजीपीजीआई में भर्ती कराए गए प्रतापगढ़ निवासी मरीज के बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के साथ ही राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 398 हो गई है। इनमें लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 296 है। चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंबेडकर निवासी एक मरीज की 24 मई को डायलिसिस हुई थी। उसे भर्ती कर कोरोना की जांच भी कराई गई थी। अगले दिन मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण का पता चलते ही आननफानन में डायलिसिस यूनिट को बंद कर दिया गया था। वहीं, 24 डॉक्टर व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर प्रोटोकॉल के तहत पांचवें दिन उनकी जांच कराई गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो डॉक्टर व नर्स पॉजिटिव पाए गए। इनमें से एक डॉक्टर कुर्सी रोड तो दूसरे चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं नर्स हॉस्टल में रहती हैं। डॉक्टरों व नर्स के संपर्क में आए चिकित्साकर्मियों के लिए सैंपल सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा। संक्रमित डॉक्टरों और नर्स के संपर्क में आए चिकित्सा कर्मियों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाकर उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पहले भी दो बार चरक डायग्नोस्टिक सेंटर की डायलिसिस यूनिट को संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर बंद किया जा चुका है। डॉक्टर व नर्स सतर्क थे, इसलिए दूसरों में वायरस फैलने की आशंका कम दोनों डॉक्टरों के परिवारीजनों को भी होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। यदि किसी में लक्षण मिला तो जांच कराई जाएगी। डॉक्टर पूरी तरह से सावधानी बरत रहे थे और मरीज में पुष्टि होने के बाद खुद क्वारंटीन में थे। ऐसे में उनके जरिए अन्य लोगों में वायरस फैलने की आशंका नहीं है। फिर भी हर स्तर पर एहतियात बरता जा रहा है। राजधानी में पहले भी डॉक्टर आ चुके हैं चपेट में राजधानी में 11 मार्च को गोमती नगर निवासी महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई थीं। वह कनाडा से लौटी थीं। वह राजधानी में कोरोना की पहली मरीज थीं। वहीं 18 मार्च को केजीएमयू के एक रेजिडेंट डॉक्टर भी मरीज का इलाज करते वक्त वायरस की चपेट में आ गए थे। अब निजी अस्पताल के 2 डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए। वहीं, केजीएमयू की दो नर्स और एक निजी अस्पताल की नर्स भी संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed