फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two direct flights to Noida will be available daily

Lucknow News: लखनऊ से नोएडा के लिए प्रतिदिन मिलेंगी दो सीधी उड़ानें

Mon, 15 Jun 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two direct flights to Noida will be available daily
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए 15 जून को सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन होना है। यह सेवा पहली जुलाई से यात्रियों को नियमित रूप से मिलेगी। खास यह है कि इंडिगो नोएडा के लिए दो सीधी उड़ानें शुरू करेगा। इसमें एक सुबह व दूसरी रात में संचालित होगी। उड़ान करीब एक घंटे में यात्रा पूरी करेगी।
विज्ञापन



सोमवार को लखनऊ से नोएडा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष विमान सेवा 6ई-2278 सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई-2279 जेवर एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे रवाना होगी और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह है नियमित उड़ानों का शेड्यूल
नोएडा से लखनऊ के लिए 6ई-7624 सुबह 5:50 बजे उड़ान भरकर सुबह सात बजे पहुंचेगी। वापसी में 6ई-7625 लखनऊ से सुबह 7:25 बजे उड़ान भरकर सवा घंटे बाद सुबह 8:40 बजे नोएडा पहुंच जाएगी। इसी क्रम में नोएडा से 6ई-7628 दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरकर शाम सवा चार बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से 6ई-7629 रात 9:40 बजे उड़ान भरकर एक घंटे दस मिनट बाद रात 10:50 बजे नोएडा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना चल रहा है किराया
नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान का किराया 3394 रुपये जबकि लखनऊ से नोएडा के लिए 4021 रुपये चल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमानों का किराया भी करीब इतना ही रहता है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली से नोएडा जाने की जहमत नहीं उठानी होगी।


बचेगा समय व खर्च
इंडिगो की यह विमान सेवा सातों दिन चलेगी। लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को अभी तक विमान से दिल्ली जाना पड़ता था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें मेट्रो या निजी साधनों से नोएडा पहुंचना पड़ता था, जिसमें 250-300 रुपये तक खर्च हो जाते थे। समय भी ज्यादा लगता था। नोएडा के लिए सीधी उड़ान ये यात्रियों के समय और पैसों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed