{"_id":"5f65c68d8ebc3ef4826d1798","slug":"two-died-when-lightening-falls-on-children-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बिजली गिरने से बच्चे समेत दो लोगों की मौत, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: बिजली गिरने से बच्चे समेत दो लोगों की मौत, पांच झुलसे
Sat, 19 Sep 2020 02:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गड़ौली व मगनगंज में सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत ही गई।
विज्ञापन
पहला हादसा गड़ौली गांव में हुआ। शनिवार की सुबह गांव से बाहर स्थित तालाब में बच्चे मछली पकड़ रहे थे तभी गरज-चमक के साथ बरसात शुरू हो गई।
बरसात से बचने के लिए बच्चे थोड़ी दूर स्थित पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से रमजान (8) पुत्र हाशिम की मौत हो गई और बबलू (8) पुत्र मोहम्मद तसव्वुर व अबू लैस (7) पुत्र मैनुद्दीन गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा मगनगंज गांव में हुआ। यहां भी सुबह बरसात के दौरान बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए।