{"_id":"6746ee5c93a28f10eb03f25b","slug":"two-died-when-a-truck-hits-the-bike-in-barabanki-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रक में टक्कर के बाद घिसटती चली गई बाइक, आग लगी, एक किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रक में टक्कर के बाद घिसटती चली गई बाइक, आग लगी, एक किशोर समेत दो की मौत
Wed, 27 Nov 2024 03:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:33 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार एक किशोर और दो युवकों में से किशोर और एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
कोतवाली हैदरगढ़ के शिवराजपुर के हरिओम श्रीवास्तव उर्फ छोटू (17), विनय रावत (19) व गांव के दामाद श्यामू एक बाइक से लखनऊ से वापस घर लौट रहे थे। थाना लोनीकटरा के छबील चौकी के पास ईंट लादकर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और काफी दूर तक घसीटती हुई चली गई जिससे इसमें आग लग गई। दर्दनाक हादसे में हरिओम और विनय की मौत हो गई। एसओ दौमित्रसेन रावत ने बताया ट्रक को कब्जे लिया गया है। श्यामू का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन