फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died when a car hits a bus on Lucknow Agra Express way in Unnao.

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी कार, कारोबारी और डॉक्टर की मौत, तीन घायल

Wed, 22 May 2024 11:56 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 May 2024 11:56 AM IST
सार

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार बस में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died when a car hits a bus on Lucknow Agra Express way in Unnao.
क्षतिग्रस्त कार व मृतक डॉ. मारूफ व लुकमान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक कार जा घुसी। हादसे में कार सवार कारोबारी और उनके डॉक्टर दोस्त की मौत हो गई जबकि उनकी मां व दो बहने गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है।

विज्ञापन


दुबग्गा के सिकरौरी गांव निवासी लुकमान (46) सोमवार को अपनी मां मेहरजहां के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। साथ में उनकी दोनों बहनें रूही बानो व शबीना बनो के अलावा दोस्त डॉ. मारूफ (35) भी गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पूर्वांचल में इंडिया बनाम एनडीए... BJP ने नया प्रयोग कर अपनाया ये मॉडल, सपा-कांग्रेस ने भी बनाया खास प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड में वोटों के बंटवारे से बढ़ी धुकधुकी, चार सीटों पर उम्मीद से कम मतदान; घटेगा हार-जीत का आंकड़ा


मंगलवार रात वह कार से वापस लखनऊ लौट रहे थे। तड़के करीब चार बजे उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर कार पीछे से खराब खड़ी रोडवेज बस में जाकर घुस गई।

कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। लुकमान और मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी को ट्रॉमा में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed