{"_id":"5f69707a8ebc3edf732d3a0c","slug":"two-died-in-an-accident-on-ayodhya-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: रोडवेज बस ने ट्रैवेलर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: रोडवेज बस ने ट्रैवेलर को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत, कई घायल
Tue, 22 Sep 2020 09:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा वाहन।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या हाइवे पर रामसनेहीघाट के निकट स्थित नारायण ढाबे के पास एक ट्रैवलर को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमें से गंभीर घायलों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है।
रोडवेज बस चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई है।