{"_id":"5fd47b22c7c7cb3bd4061ba4","slug":"two-died-in-an-accident-in-thana-safdarganj-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बच्चों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बच्चों की दर्दनाक मौत
Sat, 12 Dec 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी के थाना सफदरगंज के बदोसराय रोड पर परसा मोड़ के पास एक इंडिगो कार की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, घायल कार सवारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात करीब साढे बारह बजे जिले के सफदरगंज बदोसराय रोड पर परसा मोड़ के पास एक इंडिगो कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 41 जेड 6523 ने दो बच्चों अर्जुन (12) पुत्र राम सिंह, अतुल (10) पुत्र सुबे चंद गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, कार सवार तीन व्यक्ति अजीत पुत्र भगवती प्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र रघुपति निवासी गण हुसैनाबाद थाना नगराम, लखनऊ व बृजेश पुत्र अशोक वर्मा निवासी कपूरथला थाना अलीगंज लखनऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बाराबंकी भेज दिया गया।
विज्ञापन