{"_id":"5d7cc84a8ebc3e0132028e34","slug":"two-died-in-an-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत
Sat, 14 Sep 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ वाराणसी हाइवे पर धम्मौर थाना क्षेत्र के पास एक अनियंत्रित मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा बेटा घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अलीगंज चंदौकी गांव के रहने वाले रिजवान अपने दो पुत्रों इरफान और गुफरान को लेकर बाइक से जा रहे थे तभी मैजिक से टक्कर हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पिता रिजवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि इरफान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मर्चरी में रखवा दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन