{"_id":"65dc33a997f6d9f31209d3a3","slug":"two-died-in-an-accident-in-safdarganj-thana-kshetra-in-barabanki-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बाइक में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बाइक में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई पिकअप, दो की मौत
Mon, 26 Feb 2024 12:16 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:16 PM IST
सार
सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब तीन बजे हाईवे पर प्यारेपुर सरैया गांव के पास अयोध्या की ओर जा रही पिकअप ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद पेड़ में जा टकराई।
विज्ञापन
इस हादसे में जहां बाइक सवार की मौत हो गई वहीं पिकअप चालक ने भी जान गवां दी। बाइक सवार की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के गोडारी गांव निवासी मनोज (30) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पिकअप चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है। सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।