{"_id":"64355a66a55502b1050e18d3","slug":"two-died-in-an-accident-in-reusa-thana-kshetra-in-sitapur-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बाइक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे चले गए बाइक सवार, दोनों की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बाइक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे चले गए बाइक सवार, दोनों की कुचलकर मौत
Tue, 11 Apr 2023 06:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:32 PM IST
सार
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। बाइक से टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में बहराइच रोड पर हुए हादसे में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। करसा गांव निवासी फहीम (15) गांव के ही एहसान (16) के साथ बाइक से बर्फ लेने के लिए रेउसा जा रहा था।
बहराइच रोड पर रेउसा मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रही बाइक ने एहसान की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पास चल रही ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई।
ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग निकले।