फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident in raebareli.

टक्कर मारने के बाद मैजिक ने भाई-बहन को रौंदा, मौके पर ही मौत, बवाल

Tue, 01 Aug 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 01 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
two died in an accident in raebareli.

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया, और साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर कर घायल कर दिया। टक्कर इतनी तेज ‌थी कि भाई-बहन की मौत हो गई।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगा दिया, बल्कि यूपी डायल 100 के पुलिस कर्मियों व एंबुलेंस चालक को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस से तीखी तकरार हुई। बाद में एएसपी ने मदद दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा करने वाले चालक को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुचलते हुए निकल गई मैजिक

two died in an accident in raebareli.
बवाल करते लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव निवासी राजेश पासी (25) पुत्र रतीपाल अपनी बुआ की बेटी रेनू (15) पुत्री रामकिशोर निवासी गढ़ी जमुरवा खुर्द को सुबह बाइक से उसके घर छोड़ने जा रहा था।

उमरी गांव के पास रायबरेली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टाटा लोडर मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर गिरे राजेश और रेनू को कुचलते हुए खाद लेने जा रहे साइकिल सवार सूरज (13) और उसके पिता पारसनाथ (50) निवासी पावरगंज बगहा को टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल राजेश और रेनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साइकिल सवार बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 की पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जिसे देखकर एंबुलेंस और 100 पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed