फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident in lambhua thana kshetra in Sultanpur.

Sultanpur: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, 50 मीटर खींचता चला गया ट्रक, दो बच्चे घायल

Mon, 20 Feb 2023 08:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Feb 2023 08:04 PM IST
सार

सुल्तानपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में बच्चों का हालचाल लिया।

विज्ञापन
two died in an accident in lambhua thana kshetra in Sultanpur.
हादसे में घायल हुए बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मदनपुर के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पति और दोनों बच्चों को एसडीएम लंभुआ अपने सरकारी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां चिकित्सक ने पति को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल  बच्चों को देखने के लिए डीएम अस्पताल पहुंचे। सीएमओ ने घायल बच्चों का उपचार किया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के खुटहन कोतवाली क्षेत्र के रामनगर किलकिछा निवासी संत लाल निषाद (35) अपनी पत्नी किस्मती (32) और बेटा बल्लू (5) व बेटी अंशिका (2) को बाइक पर बैठाकर सोमवार को शाहपुर हरिवंश गांव रिश्तेदारी जाने के लिए निकले थे। वे लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर बाजार के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गया। ट्रक में बाइक, दंपती व बच्चे फंस गए। करीब 50 मीटर जाने के बाद ट्रक चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के वक्त रास्ते से गुजर रहीं लंभुआ एसडीएम वंदना पांडेय दुर्घटना स्थल पर रुक गईं। इस बीच किस्मती की मौत हो चुकी थी, जबकि संतलाल निषाद और उनके दोनों बच्चे घायल पड़े थे। एसडीएम अपने सरकारी वाहन से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर संतलाल ने दम तोड़ दिया। एसडीएम की सूचना पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता भी अस्पताल पहुंच गए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एसके गोयल अस्पताल में घायलों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने घायल बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाएं देने को कहा। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक में फंसने से दंपती के पूरे शरीर पर गंभीर चोटेँ आई थीं। मृतक के भतीजे हरेंद्र निषाद की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed