फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in jagatpur in Raebareli.

रायबरेली: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो की मौत दो घायल

Fri, 10 Jan 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two died in an accident in jagatpur in Raebareli.
दुर्घटना का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली जिले के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इससे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थित एक ईट भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राली पिछवारा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


सलोन-जगतपुर राजमार्ग पर परशुरामपुर ठेकहाई गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे बाइक सवार गुडिय़ा (35) निवासी पूरे प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति जय सिंह बाल बाल बच गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा श्रमिक जसकरन (32) निवासी बौड़रिया मजरे उमरी व सनी (18) निवासी झाम का पुरवा, राजेश निवासी गोपियापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां जसकरन को मृत घोषित कर दिया गया। सनी और राजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों श्रमिकों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों श्रमिकों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक गुडिय़ा के तीन बेटियां तथा दो बेटे हैं। मृतक जसकरन के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों की मौत से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed