{"_id":"57f139be4f1c1bb61b574885","slug":"two-died-in-an-accident-in-chinhat-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पर पलटा बेकाबू ट्रक, नीचे दबकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पर पलटा बेकाबू ट्रक, नीचे दबकर दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
चिनहट इलाके में फैजाबाद रोड पर शनिवार देर रात बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मारी और उस पर पलट गया। हादसे में एलएलबी के छात्र व ऑटो चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं। काल बना ट्रक पंजाब से सूखी मछलियां लादकर कोलकाता जा रहा था। ऑटो चालक की बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चिनहट सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि फैजाबाद रोड पर जा रहे सूखी मछलियों से लदे ट्रक के चालक ने रात करीब 2:15 बजे फैजाबाद रोड पर बीबीडी ग्रीन सिटी के बाद सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मारी और उस पर पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबे ऑटो को निकाला। उसके साथ दो शव मिले। उनमें एक बाराबंकी के बंकी बाजार दक्षिण टोला निवासी ऑटो चालक मो इशहाक उर्फ गुड्डू (35) का था। दूसरे की पहचान इलाहाबाद के सोरांव थाने के गांव रईया निवासी ऋषभ पांडेय (20) के रूप में हुई।