{"_id":"5ca98337bdec221445022d36","slug":"two-died-in-a-road-accident-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौके पर ही मौत
Sun, 07 Apr 2019 10:27 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के पास शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात लगभग 12:30 बजे लालगंज कस्बे के रहने वाले आशीष मौर्य, आलोक यादव और सोनू यादव वैगनआर कार से लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे थे तभी पश्चिम गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे में आशीष और आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।