फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in a road accident in Kakori Lucknow.

लखनऊ : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर

Mon, 21 Mar 2022 07:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Mar 2022 07:27 PM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद और काकोरी में हुए भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died in a road accident in Kakori Lucknow.
काकोरी में हुए हादसे में क्षतिग्रसत हुई कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई राजमार्ग पर मलिहाबाद में चांदपुर गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कार गड्ढे में जाकर बेकाबू हो गई। इसके बाद यह डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे हरदोई की ओर से आ रही कार हादसे का शिकार हुई। पुलिस टीम ने कार में फंसे चार युवकों को निकालकर मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। चौथे युवक को गंभीर हालत देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

 

मृतकों की पहचान अयान अहमद खान (22) निवासी बदायूं वाली मस्जिद, शाहाबाद गेट, जिला रामपुर, अमान अंसारी (22) निवासी ग्राम अजीतपुर, थाना सिविल लाइंस, जिला रामपुर और अशरफ  (23) निवासी 801 एल्डिको गार्डन, रायपुरवा, थाना अनवरगंज, कानपुर के रूप में हुई है। घायल छात्र सैयद ताहा रिजवी कल्याणपुर वेस्ट, विवेक आनंदपुर, रिंग रोड, थाना गुडंबा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे चारों छात्र रामपुर से लखनऊ लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार में मच गया कोहराम
हादसे की सूचना पर छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। अशरफ के पिता अनीस अंसारी डॉक्टर और मां अर्शी गृहिणी हैं। उसका एक भाई अरहम व बहन उरूज है। वहीं, अमान के पिता मो. हनीफ पॉल्ट्री फॉर्म चलाते हैं और मां फिरोजा गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई अरमान है। वहीं, अयान के पिता तौफीक ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में इंजीनियर थे। मां बुशरा व बहन सिदरा है। मृत छात्रों के परिवारीजन सोमवार सुबह रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

 

...तो न होते हादसे का शिकार
पुलिस की छानबीन में पता चला कि अयान के पिता तौफीक का पिछले साल कोराना से निधन हो गया था। इस पर वह घर रामपुर चला गया था। मंगलवार रात उसने ट्रेन का रिजर्वेशन भी करवा लिया था, लेकिन इस बीच ताहा ने उसे कार से रामपुर लेने जाने का प्लान बना लिया। वह लखनऊ से अमान को लेकर पहले कानपुर गया और वहां से अशरफ को लेकर रामपुर गया। यहां से अयान को लेने के बाद रविवार रात चारों लखनऊ आ रहे थे कि हादसा हो गया। अब सब यही कह रहे हैं कि अयान ट्रेन से ही आता और तीनों उसे कार से लेने रामपुर न जाते तो यह दिन न देखना पड़ता।



काकोरी के अंधे चौकी के पास स्थित निजी अस्पताल के पास मोटरसाइकिल में एक डम्फर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed