फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died and many injured in accidents in Barabanki.

बाराबंकी: सड़क हादसों में दो की मौत व छात्रा के पैरों को रौंदते हुए निकल गई रोडवेज बस, गंभीर घायल

Sat, 17 Aug 2019 12:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Aug 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Two died and many injured in accidents in Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं शहर में रोडवेज बस की टक्कर से पटेल महिला कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि जैदपुर में हुए सड़क हादसे में एक सिपाही घायल हुआ है।

विज्ञापन


छात्रा का जिला अस्पताल तो सिपाही को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरहरा निवासी शिव मूर्ति (18) पुत्री राजा राम शहर कोतवाली क्षेत्र के सरदार पटेल महिला कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह शिवमूर्ति अपनी साथी छात्रा आरती के साथ रोडवेज बस से कॉलेज जाने के लिए बस स्टेशन पर उतरी थी। इसके बाद पैदल जा रही छात्रा को एक दूसरी रोडवेज बस ने रौंद दिया। बस छात्रा के दोनों पैरों के ऊपर से चढ़कर निकल गई। हादसे में उसकी साथी आरती बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद जहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अनियंत्रित होकर पलट गई बाइक

इसके अलावा, जैतपुर थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार की रात बाइक से जा रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होकर अचानक सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते सिपाही को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह हैदर गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक रामू पुत्र बच्चू लाल निवासी ग्राम रसेला थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली की मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहा खलासी राकेश घायल हुआ है।

इसी तरह सतरिख थाना क्षेत्र के मजीठा के पास ट्रक व डीसीएम की टक्कर में डीसीएम सवार मजदूर गुड्डू निवासी कस्बा कोठी की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक चालक कौशल पांडे निवासी गौरीगंज जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed