फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died and found 23 more corona positive in lko

लखनऊ में दो मरीजों की मौत, 23 नए संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
two died and found 23 more corona positive in lko
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। दोनों ही बाहरी जिलों के थे। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे सहित 23 लोग संक्रमित निकले। मथुरा के 79 वर्षीय बुजुर्ग को पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिल की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग पिछले सप्ताह रेफर होकर आया था। उसे कोविड अस्पताल की आईसीसीयू में भर्ती था। वहीं, केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय महिला के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से रेस्पिरेटरी फेल्योर हो गया था। उसे 17 जून की तड़के 3.26 बजे कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। मोटापे और थाइराइड पीड़ित महिला ने दोपहर 12.51 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, 23 मरीजों में डायल 112 के पांच कर्मचारी हैं। विवेक खंड निवासी बैंक ऑफ  बड़ौदा के जनरल मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 803 हो गई है। इनमें 600 यहीं के हैं।  वहीं, डायल 112 के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिलने के बाद यहां के 30 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से पांच शनिवार को पॉजिटिव मिले। ये सभी तकनीकी टीम से जुड़े हैं, जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बिल्डिंग को 24 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज किया है। विधायकपुरम में हलचल पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायकपुरम क्षेत्र में हलचल है। इलाके में एक मरीज पहले ही पॉजिटिव मिल चुका है। नगर निगम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया है। वहीं, जनरल मैनेजर के पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही गोमतीनगर विपुल खंड स्थित बैंक को 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। आलमबाग में लगातार बढ़ रहे मरीज आलमबाग में शनिवार को भी पांच मरीज मिले। इनमें तीन गीतापल्ली के हैं, जबकि दो पहले पॉजिटिव मिले परिवार के सदस्य हैं। इसी तरह दिल्ली से काकोरी लौटे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। राजाजीपुरम के सेक्टर ई निवासी युवती और राम विहार कॉलोनी का युवक संक्रमित निकला। इंदिरानगर में चार लोग पॉजिटिव मिले। इसमें पहले से पॉजिटिव मिले पत्रकार की मां, बहन एवं पहले से संक्रमित मिले कैंसर पीड़ित के परिवार के दो सदस्य हैं। फातिमा अस्पताल का कर्मचारी, विनम्र खंड, तेलीबाग और कुर्मांचल नगर निवासी पॉजिटिव मिला है। ये बने कंटेनमेंट जोन विनम्रखंड गोमतीनगर, सेक्टर-10 इन्दिरानगर, ए-ब्लॉक इन्दिरानगर, विकासखंड गोमतीनगर, गीतापल्ली आलमबागए बरहा रेलवे कॉलोनी आलमबाग को कंटेनमेन्ट जोन बनाने के लिए जिला अधिकारी को पत्र भेजा गया है। राजधानी में 38 कंटेनमेंट जोन हो जाएंगे। फैक्ट फाइल 803 है राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 600 इनमें से हैं यहां के मूल निवासी 12 मरीजों की हो चुकी है मौत 459 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं घर 457 लोगों के लिए सैंपल 457 लोगों के सैंपल लिए गए शनिवार को
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed