फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died and 25 injured in an accident in a village of Shravasti

Shravasti: पिकप वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा, बालिका व महिला की मौत, 25 यात्री घायल

Sat, 18 Nov 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Nov 2023 02:15 PM IST
सार

श्रावस्ती के सिरसिया के शाहपुर गांव में हुई एक घटना में पिकप वाहन पलटने से 25 लोग घायल हो गए जबकि बालिका व महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died and 25 injured in an accident in a village of Shravasti
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा परसोहना माजरा बढ़ईपुरवा से सिरसिया के घोलिया जा रही पिकप शनिवार शाहपुर के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक महिला व एक मासूम की मौत हो गई जबकि चालक सहित 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया है। जहां से कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर पूरे शिवदीन के मजरा बढ़ईपुरावा निवासी की रिश्तेदारी सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोलिया निवासी असगर अली के घर पड़ती है। असगर अली की पुत्री गोलक्की की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। इसकी सूचना के बाद बढ़ईपुरवा निवासी सिरसिया थाना क्षेत्र के गुलरा परसोहना निवासी बाबू का पिकप यूपी 17 सी 8268 बुक करा कर 26 लोग घोलिया जा रहे थे। जैसे ही पिकप गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सिरसिया थाना क्षेत्र के शाहपुर मोड़ पहुंची तभी पिकप चला रहा बाबू नियंत्रण खो बैठा। इससे पिकप पलट गई। जिसके नीचे दबने से कोयला (45) पत्नी मकदूम और शफीकुन (2) पुत्री तसव्वर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम': लग सकता है प्रतिबंध, प्रदेश में नहीं बिक पाएंगे हलाल सर्टिफाइड उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंत राजूदास ने दिया विवादित बयान, बोले- स्वामी प्रसाद की जीभ में कैंसर, उसे काट देना चाहिए




हादसे में पिकप पर सवार शकरून (50) पत्नी शद्दर अली, करीना (40) पत्नी इस्माइल, सूफियान (15) पुत्र नियामुल हक, अशफाक (35) पुत्र जब्रील, आशगर अली (15) पुत्र ढुल्लूर, ननकाना (35) पत्नी साहेब, इरशाद अली (12) पुत्र मुश्ताक, रईशा (50) पत्नी अकबर अली, रुकसाना (40) पत्नी इमरान, आमना (40) पत्नी जाबिर, मीना (45) पत्नी जौहर अली, किताबुन्निस (20) पत्नी रिजवान, नाज़ीम बनो (16 माह), नाजिया खातून (30), कमरुन्निसा (55), हाजिरा (35) तथा चालक बाबू सहित 25 लोग घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण करीना, सूफियान और इरशाद सहित सात लोगों को मेडिकल कालेज बहराइच तथा शेष घायलों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed