{"_id":"6abad9e88e0554ef9d0a9102","slug":"two-day-window-for-wheat-book-pulse-seeds-over-three-days-lucknow-news-c-13-lko1096-1941283-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गेहूं के लिए दो दिन मौका, तीन दिन करें दलहनी बीज की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गेहूं के लिए दो दिन मौका, तीन दिन करें दलहनी बीज की बुकिंग
विज्ञापन
लखनऊ। गेहूं का अनुदानित बीज लेने वाले किसानों के पास अभी बुकिंग के लिए दो दिन का मौका और है। किसान 30 सितंबर तक बुकिंग करा सकते हैं। दलहनी-तिलहनी फसलों के बीज की बुकिंग की प्रक्रिया भी तीन दिवसीय कर दी गई है। चौथे दिन ई लाॅटरी की जाएगी। चना, मटर, मसूर आदि की मिनी किट की बुकिंग भी चल रही है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि रबी सीजन के फसलों के अनुदानित बीज और निशुल्क मिनी किट के लिए बुकिंग चल रही है। किसानों का चयन ई लॉटरी से किया जाएगा। विभाग गेहूं, चना, मटर, मसूर, तोरिया व सरसों के बीज पर 50 फीसदी का अनुदान देता है। इनकी निशुल्क मिनी किट भी मुहैया कराई जाती है। उन्होंने बताया कि गेहूं के लिए 30 सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। मिनी किट के लिए तीन दिन बुकिंग और चौथे दिन ई लॉटरी की जाएगी। इसमें सोमवार से बुधवार तक बुकिंग और बृहस्पतिवार को ई लाॅटरी होगी। इसी तरह शुक्रवार से रविवार तक बुकिंग व सोमवार को ई लॉटरी की प्रक्रिया की जाएगी। बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान जनपदस्तरीय नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9198938099 पर संपर्क कर सकते हैं।