{"_id":"631b4c62a1cfec577b2c607d","slug":"two-crores-will-be-spent-on-the-painting-of-buses-the-interior-will-also-change-instructions-to-be-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बसों के रंगरोगन पर खर्च होंगे दो करोड़, इंटीरियर भी बदलेगा, 15 दिन में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बसों के रंगरोगन पर खर्च होंगे दो करोड़, इंटीरियर भी बदलेगा, 15 दिन में पूरा करने के निर्देश
Fri, 09 Sep 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:25 PM IST
सार
रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों की फटी हुई सीटों, उखड़ा पेंट, टूटी खिड़कियों आदि को परिवहन निगम प्रशासन दो करोड़ रुपये से ठीक कराएगा। इससे त्यौहार पर यात्रियों को बसों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों की जर्जर हालत सुधरेगी। उनका कायाकल्प होगा। रंगरोगन किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। परिवहन निगम प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने पंद्रह दिनों के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों की फटी हुई सीटों, उखड़ा पेंट, टूटी खिड़कियों आदि को परिवहन निगम प्रशासन दो करोड़ रुपये से ठीक कराएगा। इससे त्यौहार पर यात्रियों को बसों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बसों के इंटीरियर पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने शुक्रवार को प्रदेश के बीस क्षेत्रों को पैसा ट्रांसफर कर दिया है। इन पैसों से 15 दिनों के भीतर बसों के रखरखाव से लेकर कलपुर्जो की कमी को दूर किया जाएगा। एमडी ने अधिकारियों से 20 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं को दिया जाएगा। वहां हाईमास्ट लाइटिंग, पेयजल, मूत्रालय, शौचालय, यात्री शेड का अधिकारी खुद निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाएंगे। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत होगी।
विज्ञापन