{"_id":"1f8bec2ed3f915cf3c63f913726b47fb","slug":"two-cops-harass-real-sisters-in-bahraich-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर वर्दीधारियों ने की छेड़छाड़, धुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर वर्दीधारियों ने की छेड़छाड़, धुने गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Fri, 23 Oct 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला के घर में घुसकर चार सगी बहनों के साथ दो सिपाहियों ने गुरुवार रात छेड़छाड़ की। दोनों सिपाहियों पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
हल्ला मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। एसपी ने मामले में जांच कराकर सिपाहियों को निलंबित किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला का पास के ही रहने वाले फिरदौस से पुराना विवाद चल रहा है। महिला का कहना है कि उसके घर पर कोतवाली नगर के दो सिपाही रमाशंकर व राकेश कुमार आते रहते हैं।
विज्ञापन
इन सिपाहियों के बल पर वह उनकी चार पुत्रियों को परेशान करता है। जिसके चलते पुत्रियों का स्कूल व कोचिंग जाना बंद हो गया था। गुरुवार रात आठ बजे के करीब में दोनों सिपाही नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उसकी सबसे छोटी बेटी का हाथ पकड़कर उसे सिपाही ले जाने लगा। जिसका विरोध अन्य बहनों ने किया।
विरोध करने पर बहनों की पिटाई कर दी गई। चीख पुकार पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़ लिया।
इसके बाद उनकी पिटाई शुरु कर दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर सिपाहियों को छुड़ाया। महिला ने एसपी को रात में प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी सालिकराम वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।