{"_id":"04c248c9ef3a96f440b7f151eeb3b2b5","slug":"two-congress-leader-fight-on-lucknow-headquarter-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ऑफिस में भिड़े नेता, तानी रिवॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ऑफिस में भिड़े नेता, तानी रिवॉल्वर
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
Updated Thu, 19 Feb 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र में कांग्रेस मुख्यालय इस बार नई वजहों से चर्चाओं में है। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यायल में गोली चलने जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को दो कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। गरमा-गरमी के बाद एक ने दूसरे पर रिवॉल्वर तान दी। अन्य नेताओं ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। इस मामले में अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता जमुना शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री अशोक सिंह के खिलाफ हुसैनगंज थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया विभाग के बाहर रोज की तरह नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था। सभी हाल ही दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच जमुना शुक्ला और अशोक सिंह के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई। दोनों एक -दूसरे को गालियां देते हुए देख लेने की धमकी देने लगे। मामला बढ़ा तो अशोक ने अपनी रिवॉल्वर जमुना पर तान दी। इससे पार्टी मुख्यालय में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
वहां मौजूद पार्टी प्रवक्ताओं व अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत किया। बाद में जमुना शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी से अशोक सिंह की शिकायत करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। शाम करीब छह बजे अशोक सिंह ने भी द्विवेदी से मिलकर अपनी सफाई पेश की।