फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two burned alive after three truck clashed in Vibhutikhand Lucknow.

लखनऊ : ट्रक व डंपर की टक्कर में चचेरे भाई जिंदा जले, लखनऊ में शहीद पथ पर हुआ देर रात हादसा

Sun, 05 Jun 2022 07:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jun 2022 07:39 PM IST
सार

शनिवार देर रात को डंपर सामने जा रही ट्रक में जा घुसी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आग लग गई। जिसमें दोनों चचेरे भाई फंस गये। दोनाें ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
Two burned alive after three truck clashed in Vibhutikhand Lucknow.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में विभूतिखंड के शहीद पथ पर शनिवार देर रात को ट्रक व डंपर के बीच टक्कर हो गई। जिसमें डंपर सवार चचेरे भाई यशवीर और अंकित जिंदा जल गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं डंपर के नंबर के आधार मालिक की तलाश की। मालिक को सूचना दी। उनसे चालक व क्लीनर के बारे में जानकारी हासिल कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। रविवार सुबह शव की शिनाख्त परिजनों ने किया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक डंपर में अंबेडकर नगर के जलालपुर निवासी अंकित यादव उसका चचेरा भाई यशवीर यादव मौजूद थे। शनिवार देर रात को डंपर सामने जा रही ट्रक में जा घुसी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आग लग गई। जिसमें दोनों चचेरे भाई फंस गये। दोनाें ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। प्रभारी निरीक्षक  के मुताबिक अंकित और यशवीर झांसी से मौरंग लेकर बहराइच जा रहे थे।
विज्ञापन


शहीद पथ समिट बिल्डिंग के करीब पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक में डंपर पीछे से टकरा गया था। जिसके कारण हादसा हुआ है। झांसी निवासी शोभित यादव डंपर चलवाते हैं। उनके मुताबिक शनिवार को अंकित और यशवीर बहराइच के लिए निकले थे। देर रात उन्हें विभूतिखंड पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। जिसके बाद शोभित ने गाड़ी की लोकेशन चेक करने के लिए जीपीएस एप खोली थी। लेकिन उन्हें डंपर की लोकेशन नहीं मिली थी। पुलिस ने दो लोगों के जिंदा जलने की बात भी कही थी। शोभित के मुताबिक उनके रिश्तेदार भी ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। जिनके यहां अंकित के परिचित काम करते हैं। उनके जरिए से ही अंकित और यशवीर के परिवार को हादसे की सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed