दबंगों की खुलेआम गुंडई VIDEO : दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा, बीच सड़क करते रहे तांडव
अमेठी के टिकरिया मोड़ पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर हमलाकर उन्हें लात-घूसों से जमकर पीटा। जब वो जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गए तो वहां भी तोड़फोड़ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दबंगो के हौसले इतने बुलंद हैं कि खाकी का जरा भी डर नहीं है। टिकरिया मोड़ से पहले दबंगो ने दो सगे भाइयों पर लाठी डंडों और लात घूंसों से हमला कर दिया। दबंगों से बचने के लिए दोनों भाई पास में स्थित एक दुकान में घुसे तो वहां भी दबंगो ने तांडव मचाया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान विरोध करने पर दुकान में भी तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अन्नी बैजल गांव के रहने वाले अतुल सिंह पुत्र रन बहादुर सिंह अपने भाई के साथ बुधवार को ट्रांसपोर्ट पर जा रहे थे। इसी बीच रग्घूपुर गांव के रहने वाले राजन द्विवेदी, अमन पांडे और दीपक मिश्रा समेत एक अज्ञात दबंग ने दोनों भाइयों पर लाठी डंडों और लात घूंसों से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें - दो डंपरों की भिड़ंत में चालक और क्लीनर जिंदा जले, देर रात हुआ भीषण हादसा
ये भी पढ़ें - यूपी: दिल्ली वापसी के लिए इन ट्रेनों में उपलब्ध हैं सीटें, 16 ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे, शुरू होंगी सात फेस्टिवल गाड़ियां
दबंगो से बचने के लिए दोनों भाई पास में ही स्थित एक दुकान में घुसे तो वहां भी दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो उसकी दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। करीब 10 मिनट तक दबंग बीच सड़क तांडव मचाते रहे। घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए।
दबंगों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित अतुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजन द्विवेदी, अमन पांडेय और दीपक मिश्रा समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर राजन द्विवेदी और दीपक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.