{"_id":"60ab541e8ebc3e2f222d26b2","slug":"two-brothers-died-who-were-sleeping-on-railway-track-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: दो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर मौत, जानवर भगाने के बाद ट्रैक पर सो गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: दो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर मौत, जानवर भगाने के बाद ट्रैक पर सो गए थे
Mon, 24 May 2021 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 May 2021 12:52 PM IST
सार
दोनों भाई छुट्टा जानवरों को भगाने के बाद ट्रैक पर ही सो गए। ट्रेन आई और उन्हें कुचल कर निकल गई।
विज्ञापन
दोनों भाइयों की मौत के बाद गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, खेत से छुट्टा जानवर भगाने के बाद दोनों भाई ट्रैक पर सो गए थे। यह घटना सोनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। दोनों भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिथिलेश कुमार पाल (26 वर्ष) व छोटा भाई सर्वेश कुमार पाल (19 वर्ष) पुत्र रामविलास निवासी सोनपुर दोनों भाइयों की गांव के पीछे रेलवे लाइन पर कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के पिता ने बताया कि दोनों रविवार रात्रि में लगभग 10:00 बजे घर से रेलवे लाइन के पास खेत में छुट्टा जानवरों को भगाने गए थे। दोनों लड़के रेलवे लाइन आकर बैठ गए और उन्हें नींद आ गई सो गए। इसी बीच बढ़नी से बलरामपुर की तरफ जा रही ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने नई लैबुड़वा रेलवे स्टेशन के पास गेटमैन को सूचना दी। जिससे वहां पर जाकर देखा गया तो दोनों की कटकर मौत हो चुकी थी। तुलसीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सगे भाइयों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मिथिलेश कुमार के दो छोटी लड़कियां भी हैं।