फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two boys get drowned in Sharda Nahar in raebareli.

रायबरेली: शारदा नहर में नहाने गए दो छात्र डूबे, तलाश जारी, अब तक कुछ पता नहीं चला

Mon, 15 Mar 2021 10:09 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
two boys get drowned in Sharda Nahar in raebareli.
आकाश और मयंक। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को नहाते समय दो छात्र शारदा नहर में डूब गए। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते दोनों गहरे पानी में चले गए। बताते हैं कि नहाते वक्त पैर फिसलने से दोनों नहर में डूबे गए। जानकारी होने पर एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित और सीओ सदर राघवेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। दोनों छात्रों की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ टीम को लगाया गया है। देर रात तक दोनों छात्रों का कुछ पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन


अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी आकाश त्रिपाठी (16) पुत्र संजय त्रिपाठी व जामो थाना क्षेत्र के पूरे गोपी तिवारी गांव निवासी मयंक तिवारी (17) पुत्र बृजेश कुमार तिवारी लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिपुला चौराहा स्थित न्यू स्टैंडर्ड स्कूल में इंटर के छात्र हैं। दोनों एक किराए का कमरा लेकर साथ रहते हैं।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के कारण दोनों छात्र अमावां रोड स्थित शारदा नहर पर नहाने पहुंचे थे। इसी बीच शारदा नहर में पैर फिसलने से दोनों छात्र नहर में डूब गए। राहगीरों से सूचना पाकर आननफानन मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे छात्रों की खोज शुरू कराई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सीओ सिटी ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। एसडीएम सदर ने बताया कि गोताखोरों द्वारा छात्रों की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम भी लगा दी गई है। मीरगंज भटपुरवा गांव के पास स्थित डैम पर भी जाल लगवाकर छात्रों की तलाश की जा रही है। अब तक डूबे हुए छात्रों का पता नहीं चल सका है।


स्कूल में संपर्क करके छात्रों के परिवारीजनों को भी घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुुमार ने बताया कि छात्रों की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed