फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two BJP MP write letter to narendra modi over atrocitiies on dalits.

CM योगी पर फिर लगा दलितों पर अत्याचार का आरोप, दो और BJP सांसदों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Sun, 08 Apr 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
two BJP MP write letter to narendra modi over atrocitiies on dalits.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा के दलित सांसदों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। अब नगीना के सांसद यशवंत सिंह और इटावा के सांसद अशोक कुमार दोहरे ने भी मोर्चा खोल दिया। दोहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में दलितों का जमकर उत्पीड़न होने, मारपीट किए जाने और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप लगाए हैं। दोहरे के अनुसार, पीएम ने उन्हें मामले की जांच का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


5 अप्रैल को पीएम को संबोधित पत्र में दोहरे ने लिखा कि एससी-एसटी वर्ग द्वारा बीते 2 अप्रैल को बुलाए गए भारत बंद के बाद खासतौर पर उत्तर प्रदेश में इस वर्ग के लोगों पर प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस लगातार जुल्म कर रही है। घरों से निकालने के बाद निर्दोष लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनसे मारपीट हो रही है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में दलितों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने पीएम से मामले में हस्तक्षेप करने और राज्य सरकार को निर्देश देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में दोहरे ने कहा कि आंदोलन के बाद स्थानीय पुलिस बेलगाम हो गई है। ऐसे में बतौर सांसद उनका दायित्व है कि वह प्रधानमंत्री को हालात की जानकारी दें। दोहरे ने कहा कि पीएम ने उन्हें इस मामले में पूरी मदद देने और दलितों पर किसी प्रकार का अत्याचार नहीं होने देने का भरोसा दिया है। दोहरे ने यह भी कहा कि उन्हें पूरे प्रदेश से दलित बिरादरी के फोन आ रहे हैं। सभी जगह से उत्पीड़न और अपमानित किए जाने की शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे से पहले सांसद फूले ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल था। इसके बाद सांसद छोटेलाल ने यूपी के सीएम पर उन्हें डांट कर भगाने की पीएम से शिकायत की थी। दिल्ली के दलित बिरादरी के सांसद उदित राज भीमराव आंबेडकर के नाम में रामजी जोड़े जाने पर पहले ही सार्वजनिक तौर पर आपत्ति जता चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये दी सफाई

two BJP MP write letter to narendra modi over atrocitiies on dalits.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भारत बंद के पहले या बाद में दंगों में शामिल आरोपियों को वीडियो फुटेज देखकर चिंहित किया जा रहा है।

भाजपा सांसदों की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे दलित उत्पीड़न के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राशन कार्ड वितरण और निशुल्क विद्युत कनेक्शन में सर्वाधिक लाभार्थी दलित, गरीब व वंचित वर्ग के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed