फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bike riders died in a car collision, the car fell down after colliding with the railing of the bridge

Sitapur Accident News : कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, पुल की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिरी कार

Tue, 08 Nov 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 07:43 PM IST
सार

नदी में अधिक पानी न होने के कारण उसमें सवार लोगों को निकाला जा सका। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार भी को नदी से निकाला गया है।

विज्ञापन
Two bike riders died in a car collision, the car fell down after colliding with the railing of the bridge
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर जिले में रामकोट थाना इलाके में एक कार और बाइक सवार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार निकाल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामकोट इलाके के गांव प्रतापपुर निवासी लल्लू (50) और केशवपुर गांव निवासी बलिराम (48) एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

 

वहीं मोहल्ला खूबुपर निवासी राजीव शर्मा और शिखा त्रिवेदी शाहजहांपुर की ओर कार से जा रहे थे। क्षेत्र के बडौरा पुल के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परख्च्चे उड़ गए। वही हेलमेट न लगा होने के कारण दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार पुल से टकरा कर पिरई नदी में गिर गई। जिससे पुल की रेलिंग भी टूट गई।

विज्ञापन

 

नदी में अधिक पानी न होने के कारण उसमें सवार लोगों को निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार भी को नदी से निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed