फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two BHK flat in Samajwadi Awas Yojna.

समाजवादी आवास योजना में अब टू बीएचके फ्लैट बनेंगे ज्यादा

Tue, 01 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two BHK flat in Samajwadi Awas Yojna.

समाजवादी आवास योजना में आवेदक एक बेडरूम का छोटा नहीं, बल्कि दो बेडरूम का बड़ा फ्लैट चाहते हैं। इसे देखते हुए आवास विकास परिषद अब मांग के अनुरूप फ्लैट बनाकर देगी। दो महीने तक योजना के पंजीकरण के बाद फ्लैटों की डिमांड के आंकड़ों को देखने के बाद परिषद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत परिषद अब दो कमरों के फ्लैट ज्यादा और एक कमरे का फ्लैट कम बनाएगी।

विज्ञापन


योजना के तहत परिषद लखनऊ और मेरठ में 10 हजार आवास बना रही है। इसको लेकर खोले गए पंजीकरण में जिन करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किया है, उसमें लखनऊ में ऐसे आवेदकों की तादाद अधिक है जो दो बेडरूम के फ्लैट चाहते हैं। योजना में 12 लाख से 30 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं। इनका सुपर एरिया एरिया 40.64 वर्ग मीटर से 101.65 वर्ग मीटर तक है।
विज्ञापन


पंजीकरण करा चुके सभी लोगों को मिलेंगे मनचाहे फ्लैट
परिषद की ओर से समाजवादी आवास के लिए मई में पंजीकरण खोला गया था। यह दो महीने तक चला। इस दौरान करीब 5,000 लोगों ने ही पंजीकरण कराया। इससे अब जितने भी लोगों ने पंजीकरण कराया है उन सबको फ्लैट मिलना तय है। इतना ही नहीं परिषद द्वारा मांग के आधार पर दो बेडरूम वाले फ्लैटों की संख्या बढ़ाए जाने के फैसले से पंजीकरण कराने वालों को यह भी सुविधा है कि उनको उनकी जरूरत मुताबिक एक बेडरूम या दो बेडरूम का फ्लैट बिना किसी झंझट के मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं में बढ़े दो बेडरूम के फ्लैट

Two BHK flat in Samajwadi Awas Yojna.

योजना--फ्लैट का प्रकार--पहले--अब
वृंदावन योजना-4 सेक्टर-20--टू बीएचके प्लस स्टडी स्पेस--312--800
अवध विहार योजना सेक्टर 7 डी--टू बीएचके--936--1432
अवध विहार योजना सेक्टर 8--टू बीएचके--624--1028

इन योजनाओं में घटे एक बेडरूम के फ्लैट
योजना--फ्लैट का प्रकार--पहले--अब
वृंदावन योजना-4 सेक्टर-20--वन बीएचके--384--192
अवध विहार योजना सेक्टर 7 डी--वन बीएचके--528--192
अवध विहार योजना सेक्टर 8--वन बीएचके--768--384

मामले पर आवास आयुक्त शहाबुद्दीन मोहम्मद का कहना है कि  आवास विकास परिषद की यह कोशिश है कि लोगों को उनकी जरूरत के आधार पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएं। पंजीकरण में एक बेडरूम के फ्लैट के लिए कम लोगों ने आवेदन किया, जबकि दो बेडरूम के फ्लैट के लिए ज्यादा। इसे देखते हुए अब दो बेडरूम के फ्लैट अधिक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed